फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 साल से अपने की तलाश में परिवार

Sun, 27 Dec 2015 09:57 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
15 साल से एक औरत दो बेटे और दो बेटियों के साथ अपने पति की तलाश में भटक रही है। चौरीचौरा में चमड़े के व्यापारी के यहां मुनीम जनवरी 2000 में व्यापार के सिलसिले में कोलकाता गए थे। कोर्ट के निर्देश पर अपहरण का मुकदमा दर्ज होने के बाद भी आज तक उसका कोई पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


झंगहा, गहिरा गांव के रहने वाले उमाशंकर चौबे उर्फ कन्हैया चौरीचौरा के भोपा बाजार चमड़ा मंडी में व्यापारी के यहां मुनीम का काम करते थे। 6 जनवरी 2000 को व्यापारी उन्हें कोलकाता चमड़ा पहुंचाने की बात कहकर घर से ले गया था। कई दिन बीत जाने के बाद भी जब वह नहीं लौटे। तो पत्नी प्रेमशीला ने झंगहा थाने में व्यापारी पर अपहरण का केस दर्ज कराया।

पुलिस ने अपहरण के मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी लेकिन कन्हैया का कुछ पता नहीं चला। परिवार के लोगों ने हर संभावित ठिकानों पर खोजबीन करने के साथ ही कोलकाता के चमड़ा मंडी में जाकर पता किया तो चमड़ा सहित ट्रक न पहुंचने की जानकारी मिली। पति की तलाश में प्रेमशीला पिछले 15 साल में अधिकारियों के यहां सैकड़ों प्रार्थना पत्र दे चुकी है।
विज्ञापन


बच्चों की परवरिश के साथ लड़ी कानूनी लड़ाई
कन्हैया चौबे के परिवार में मां राधिका देवी के अलावा पत्नी प्रेमशीला, दो बेटियां और दो बेटे हैं। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। बेटे अजीत और अविनाश सेना में है। छोटी बेटी सुप्रिया बीए की पढ़ाई कर रही है। व्यापारी पर पति के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराकर कानूनी लड़ाई लड़ रही प्रेेमशीला ने विकट परिस्थितियों में भी बच्चों की परवरिश की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें