फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर मरम्मत करने नहीं गया तो पीटकर मजदूर को मार डाला

विज्ञापन
बड़हलगंज में हत्या किए गए हरेंद्र की फाइल फोटो।
विज्ञापन
घर मरम्मत करने नहीं गया तो मजदूर को पीटकर मार डाला
विज्ञापन

बड़हलगंज (गोरखपुर)। इलाके के रामपुर गांव में घर की मरम्मत बाद में करने की बात कुछ को इतनी नागवार लगी कि मजदूर को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।
घटना रविवार दोपहर एक बजे के करीब हुई। पिता सरजू का आरोप है कि हरेंद्र (19) कहीं मजदूरी पर जा रहा था। इसी दौरान ही गांव के धर्मवीर और मोनू कुछ लोगों के साथ वहां आ गए। उन्होंने घर पर कुछ काम बताया। तो हरेंद्र ने कहीं और काम पर जाने की बात कही। इसी बात से नाराज होकर धर्मवीर, मोनू ने अपने साथियों के साथ मिलकर हरेंद्र की पिटाई कर दी। उसे पिटता देख गांव के कुछ लोग आगे आए और बीच बचाव कर घायल हरेंद्र को इलाज के लिए अस्पताल ले गए। स्वास्थ्य केंद्र से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन भाइयों में सबसे छोटा था हरेंद्र
हरेंद्र तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बड़ा भाई गोविंद मुंबई में मजदूरी करता है जबकि दूसरा भाई अरविंद पंजाब में काम करता है। हरेंद्र घर पर माता-पिता के साथ ही रहता था और मजदूरी करके जीवन यापन करता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें