फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में महिला की मौत, बच्ची को अपनों का इंतजार  

Sun, 12 Jun 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
चाइल्ड लाइन को सौंपी गई बच्ची। - फोटो : rajeev ranjan
विज्ञापन
जिला अस्पताल परिसर में एक महिला की मौत हो गई। सीएमओ दफ्तर के पास अचानक लोगों की नजर उस महिला पर पड़ी तो इसकी जानकारी अस्पताल प्रशासन को दी गई। आनन फानन उसे इमरजेंसी लाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। साथ में आई चार साल की मासूम बच्ची कुछ नहीं बता पा रही है। उसके पास एक बैग मिला है मगर उसमें कोई नाम पता से संबंधित दस्तावेज नहीं है। बच्ची को चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन


शनिवार सुबह दस बजे के करीब एक महिला को सीएमओ आफिस के बाहर लेटे हुए कुछ लोगों ने देखा। महिला के पास ही एक बच्ची बैठी हुई थी जो उसे जगाने की कोशिश कर रही थी। इसकी सूचना एसआईसी को दी गई। जिसके बाद एसआईसी ने महिला को तत्काल इमरजेंसी में भर्ती कराने का निर्देश दिया। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर शहनवाज ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला के साथ ही बच्ची कुछ बोल नहीं रही है। सिर्फ मां-मां ही बोल रही है। महिला के शव को मोर्चरी में रखा गया है।

वहीं बच्ची की सूचना कोतवाली पुलिस को देने के साथ ही चाइल्ड लाइन को सौंप दिया गया है। इस दौरान बच्ची को डॉक्टरों ने भोजन कराया और उसे देखने के लिए नर्सें भी पहुंची थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें