फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के विरोध पर शोहदे ने छात्रा को पीटा

Tue, 01 Mar 2016 01:10 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
खेत की तरफ निकली छात्रा से गांव के युवक ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर पिटाई करने के साथ ही जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रविवार की सुबह गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


बेलीपार प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र की रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी हाईस्कूल की छात्रा है। 27 फरवरी की सुबह वह खेत की तरफ निकली थी। गांव के रहने वाले अभिषेक यादव ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। मुंह दबाकर खेत की तरफ खींचकर ले जाने का प्रयास किया। विरोध पर पिटाई कर दी। घटना की जानकारी परिवार के साथ ही पुलिस को देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। छात्रा के सूचना देने पर शनिवार की सुबह परिवार के लोग उसे लेकर थाने पहुंची।

गांव के रहने वाले युवक अभिषेक यादव पर छेड़छाड़, धमकी देने, मारपीट करने के साथ ही पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर रविवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। रविवार की दोपहर में पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें