कुत्ते के मुंह में नवजात का शव।
- फोटो : Amar Ujala
मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार को एक बार फिर मुंह में नवजात का शव लिए कुत्ता घूमता देखा गया। झाड़ियों से निकालकर वह शव वार्ड में लेकर पहुंच गया तो सभी की नजर उस पर पड़ गई। फिर गार्ड उसके पीछे-पीछे दौड़ा तो प्राइवेट वार्ड के बरामदे में नवजात के शव को गिराकर कुत्ता भाग गया। अस्पताल प्रशासन इसे प्राइवेट अस्पताल द्वारा फेंका गया शव बता रहा है तो वहीं कई लोग इसके पीछे अस्पताल प्रशासन की ही लापरवाही मान रहे हैं।