फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से बालक की मौत, बिजलीकर्मियों पर केस 

Fri, 12 Aug 2016 07:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
विज्ञापन
करंट से बालक की मौत - फोटो : file photo
विज्ञापन
खोराबार के लहसड़ी में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक बालक की मौत हो गई। वह शुक्रवार की सुबह ननिहाल आया था और पतंग उड़ा रहा था। इस दौरान वह वहीं रात में टूटकर गिरे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। मां की तहरीर पर पुलिस ने इस मामले में बिजली विभाग के अज्ञात कर्मचारियों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


खोराबार प्रतिनिधि के अनुसार लहसड़ी गांव में शुक्रवार की सुबह सात बजे ननिहाल आया 10 वर्षीय अखिलेश पतंग उड़ा था। बांध किनारे पतंग उड़ाते समय वह उस स्थान पर चला गया जहां 11 हजार वोल्ट का तार टूटकर गिरा था। गंभीर रूप से झुलसे अखिलेश को लेकर परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में देने के बाद खोराबार थाने पहुंची अखिलेश की मां यशोदा देवी ने बिजली विभाग की लापरवाही से बेटे की मौत होने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर बिजली विभाग के अज्ञात अधिकारी और कर्मचारियों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। गांववालों की मानें तो जानकारी देने के बाद भी देर शाम तक बिजली विभाग ने टूटकर गिरा तार नहीं हटाया जिससे हादसा हो गया। सीओ कैंट अभय मिश्रा ने बताया मामले की छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें