फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराजगंज: तमाशा देखती रह गई लोगों की भीड़ और हिरन को निगल गया अजगर

Wed, 16 Oct 2019 02:28 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
हिरन को शिकार बनाता अजगर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

महाराजगंज के सोहगीबरवां वन्यजीव विभाग के पकड़ी रेंज के महलगंज बंधे के पास एक विशालकाय अजगर ने हिरन को अपना शिकार बना लिया, जिससे हिरन की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने अजगर को पकड़कर जंगल मे छोड़ दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पकड़ी रेंज के महलगंज के पास स्थित बंधे पर अजगर निकलने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए। लोगों ने देखा कि तीन मीटर लंबे अजगर ने एक हिरन को अपना शिकार बना लिया है। 

हिरन को निगलने के बाद अजगर पूरी तरह सुस्त पड़ा हुआ था। अजगर निकलने की सूचना पर दूर दराज से लोग वहां पहुंचे और उसे देखने लगे। पकड़ी के उप प्रभागीय वनाधिकारी चंद्रेश्वर सिंह ने बताया कि अजगर द्वारा हिरन को निगलने की सूचना मिलने पर वनकर्मियों को मौके पर भेजा गया था, अजगर को पकड़ कर जंगलों में छोड़ दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें