फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचएआई परियोजना प्रबंधक को चेतावनी दी

Tue, 28 Oct 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर-वाराणसी मार्ग पर साठ किलोमीटर सफर के बाद सड़क की बदहाली देख सदर सांसद महंत आदित्यनाथ ने एनएचएआई के परियोजना प्रबंधक को फोन कर कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि नौसड़ से कौड़ीराम तक सड़क पर सिर्फ गड्ढे ही गड्ढे हैं। यदि तत्काल कार्य शुरू नहीं हुआ तो संबंधित के खिलाफ केंद्र सरकार को कार्रवाई के लिए पत्र लिखेंगे।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार सड़क निर्माण और मरम्मत के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करा रही है। इसलिए केंद्रीय एजेंसियां बिना किसी दबाव के गुणवत्तापूर्ण कार्य कराएं। राज्य सरकार की एजेंसियां केंद्र सरकार से मिलने वाले धन का दुरुपयोग कर रही हैं। कार्य समय से न होने के कारण प्रदेश के सभी मार्ग अत्यंत बदहाल हैं। उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों से कहा कि तीन साल से इस मार्ग का टेंडर किया गया है। आखिर इसकी प्रक्रिया कब तक पूरी होगी। चेतावनी देते हुए कहा कि एक माह के अंदर गोरखपुर-वाराणसी मार्ग यात्रा के अनुकूल बनाए अन्यथा दोषी अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने गोरखपुर-सोनौली मार्ग पर महेसरा पुल के लिए धन उपलब्ध होने के बाद पुल का निर्माण न होने पर नाराजगी व्यक्त की। एनएचएआई के परियोजना प्रबंधक ने महंत आदित्यनाथ को आश्वस्त किया कि एक माह के अंदर गोरखपुर-वाराणसी मार्ग के मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। एक सप्ताह में नौसड़ से कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें