फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांववालों ने तोड़ी हमलावरों की बाइक

Tue, 28 Oct 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
विज्ञापन
विज्ञापन
गगहा। नाली में पानी गिराने को लेकर रविवार शाम पट्टीदारों में मारपीट हो गई। एक पक्ष के बुलाने पर पहुंचे रिश्तेदारों ने दूसरे पक्ष के लोगों की पिटाई कर दी। जानकारी के बाद जुटे गांव के लोगों ने हमलावरों को घेरकर उनकी बाइक तोड़ दी। आरोपियों ने खुद को कमरे में बंद कर जान बचाई। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

नरहुआ गांव निवासी सुदर्शन का उनके पट्टीदार अशोक से नाली में पानी गिराने को लेकर विवाद है। रविवार शाम पांच बजे दोनों के बीच मारपीट हो गई। सुदर्शन की सूचना पर शाम सात बजे बांसगांव, शुक्लपुरा स्थित उसके ससुराल से छह युवक दो बाइक से पहुंचे। उन्होंने घर में घुसकर अशोक के साथ ही उसकी पत्नी गायत्री बेटे सोनू, राधे, दयाशंकर की पिटाई कर दी। परिवार वालों की चीख सुनकर पहुंचे गांव के लोगों ने हमलावरों को घेर लिया। आरोपियों ने खुद को सुदर्शन के घर में बंद कर जान बचाई। गांव वालाें ने हमलावरों की बाइक तोड़ दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी हमलावरों को हिरासत में लिया है। एसओ गगहा अशुंमान यदुवंशी ने बताया कि आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें