फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलरिहा में प्रधान के भाई और युवक पर हमला

Fri, 24 Oct 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपराइच/गोरखपुर। पिपराइच के गुलरिहा गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर जुआ खेलने की सूचना पुलिस को देने पर जुआरियों ने युवक की पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने गए प्रधान के भाई पर भी हमला कर दिया। गांववालों के जुटने पर असलहा लहराते हुए आरोपी भाग गए। बुधवार की रात में युवक ने गांव में जुआ खेलने की सूचना पुलिस को दी थी। जानकारी के बाद बृहस्पतिवार की सुबह जुआरी उसके घर पहुंच गए।
विज्ञापन

गुलरिहा गांव में बुधवार की रात शिवधर के घर के पीछे जुआ खेलने की सूचना पुलिस को गांव के इंदल नाम के युवक ने दी थी। सूचना पर पुलिस नहीं पहुंची। सुबह 10 बजे झुंगिया गांव का रवि कुछ युवकों के साथ इंदल के घर पहुंच गया। पुलिस को सूचना देने का कारण पूछा और उसकी पिटाई करने लगे। उधर से जा रहे ग्राम प्रधान राजेश के छोटे भाई राजू बीच-बचाव में पहुंचे तो उनके ऊपर भी हमला कर दिया। आरोप है कि गांववालों के घेरने पर असलहा लहराते हुए युवक भाग गए। गांववालों की सूचना पर पहुंची पुलिस घायल इंदल को लेकर पिपराइच थाने आई। पीड़ित ने रवि सहित पांच लोगों के खिलाफ जुआ खेलने का विरोध करने पर जानलेवा हमला करने की तहरीर दी है। एसओ पिपराइच शशांक शेखर राय ने बताया कि आरोपियों की तलाश चल रही है जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें