फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 प्रधानों को अधिकार सीज करने की चेतावनी

Thu, 23 Oct 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। निर्मल भारत अभियान के तहत शौचालय निर्माण में लापरवाही बरतने पर डीपीआरओ समरजीत यादव ने छह ब्लाकों के 19 प्रधानों को नोटिस देकर पावर सीज करने की चेतावनी दी है। सभी प्रधानों से सात दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

डीपीआरओ ने कैंपियरगंज ब्लाक के सनगद, मछलीगांव, सोनौरा खुर्द, मेझुका, नवापार, सोनौरा बुजुर्ग और बांसगांव ब्लाक के टडवा, किशनपुर उर्फ काही, गोड़सैरा, लाहीडाडी गांव के प्रधानों के साथ साथ ब्रह्मपुर के सिंहपुर, भटहट के पोखरभिंडा और ताजपिपरा, पिपराईच के जंगल सुभान अली तथा खोराबार ब्लाक के डांगीपार, जंगल रामगढ़ उर्फ चवरी, चाफा तथा सेमरामानिक चक पंचायतों के प्रधानों को नोटिस दिया गया है।
डीपीआरओ का कहना है कि 2013-14 में ही इन सभी ग्राम पंचायतों में निर्मल भारत अभियान के तहत शौचालय बनवाने के लिए फंड जारी किया गया था, लेकिन अभी तक इन प्रधानों द्वारा काम पूरा नहीं कराया गया। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही निर्माण कार्य पूरा नहीं कराया गया तो उप्र पंचायत राज अधिनियम 1947 की धारा 95(1)(छह) के तहत संबंधित प्रधान के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारों को सीज करते हुए प्रधान पद के कार्यों को देखने के लिए कमेटी गठित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें