फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची से रेप तो महिला से रेप का प्रयास

Tue, 21 Oct 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। पीपीगंज थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम घर के बाहर खेल रही बच्ची को अगवा कर पड़ोसी युवक ने रेप किया। बच्ची के चीखने की आवाज सुनकर पहुंचे गांव के लोगों ने आरोपी की पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं सहजनवां थाना क्षेत्र में शनिवार की रात एक महिला से पड़ोसी युवकों ने गैंग रेप का प्रयास किया। पीड़ित के चिल्लाने पर युवक फरार हो गए। मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पीपीगंज क्षेत्र की रहने वाली छह वर्षीय बच्ची शाम सात बजे दरवाजेे के पास खेल रही थी। पड़ोस का रहने वाला 20 वर्षीय कमलेश उसे बहला फुसलाकर गांव के बाहर सुनसान स्थान पर ले गया। आरोप है कि उसने बच्ची के साथ रेप किया। बच्ची के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे गांव के लोगों ने आरोपी की पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने बच्ची को इलाज के लिए भेजा है। उधर, सहजनवां क्षेत्र में रहने वाली 35 वर्षीय महिला शनिवार की रात घर पर सो रही थी। रात करीब 11 बजे पहुंचे गांव के तीन युवक उसके घर में घुसे और उसके साथ छेड़खानी करने के बाद दुराचार करने का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे तो सभी युवक वहां से भाग निकले। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दुराचार के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष सहजनवां श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि आरोपियों की तलाश चल रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें