गोरखपुर। जालंधर में 26 से 30 अक्टूबर तक आयोजित ऑल इंडिया कलस्टर प्रतियोगिता में एसएसबी के जवान अपना दम दिखाएंगे। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के 65 जवानों का दल बुधवार को जालंधर के लिए रवाना होगा। प्रतियोगिता में वॉलीबॉल, हैंडबॉल, बॉस्केटबॉल और कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित होगी।
प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का प्रशिक्षण कैंप फर्टिलाइजर एसएसबी मुख्यालय में आयोजित हुआ था। कैंप में कबड्डी, बॉस्केटबॉल, वॉलीबॉल और हैंडबॉल की टीमों ने हिस्सा लिया था। चारों खेलों के लिए खिलाड़ियों का चयन पटना, लखनऊ, गोवाहाटी, रानीखेत और रानीदंगा फ्रंटियर में प्रतियोगिता आयोजित कर किया गया। टीम के मैनेजर एसएसपी के सहायक प्रचार अधिकारी ओपी शाहू ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए टीम ने कड़ी मेहनत की है।