फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो में चोरी करते पकड़ी गई युवती

Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। टेंपो में महिला का सामान चुराने वाली युवती की पिटाई करके यात्रियों ने उसे शाहपुर पुलिस के हवाले कर दिया। तलाशी में उसके पास से महिला का चोरी हुआ सामान मिला। पूछताछ में चोरी की कई घटनाओं का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

गुलरिहा थानाक्षेत्र के मोगलहा की रहने वाली सारिका सिंह शनिवार को सास नीता के साथ असुरन चौराहे पर सामान खरीदने आई थी। शाम छह बजे वह खरीदारी करके टेंपो से घर लौट रही थी। असुरन और खजांची चौराहे के बीच सारिका को बगल में बैठी युवती की हरकतें संदिग्ध लगीं तो उन्होंने पर्स चेक किया तो पर्स ब्लेड से कटा मिला और तीन हजार रुपये तथा पासपोर्ट गायब थे। बगल में बैठी युवती का पर्स चेक करने पर सारिका का सामान मिल गया। यात्रियों ने पिटाई करके घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। शाहपुर पुलिस ने आरोपी युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना नाम प्रीति निवासी तिनकोनिया जंगल बताया। तलाशी में उसके पास से एटीएम कार्ड तथा मोबाइल मिले। शनिवार की दोपहर असुरन के पास जिला अस्पताल में कार्यरत नर्स शीला पांडेय के पर्स से एटीएम और मोबाइल चोरी हुआ था। उन्होंने इसकी सूचना शाहपुर थाने में दी थी। प्रीति ने नर्स के साथ हुई चोरी की घटना में भी शामिल होने की बात कबूल की। एसएसपी आरके भारद्वाज ने बताया कि आरोपी से पूछताछ चल रही है। जल्द ही कई घटनाओं का खुलासा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें