फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राप्तीसागर एक्सप्रेस में रिश्वत लेते पकड़े गए आरपीएफ के तीन जवान

Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। राप्तीसागर एक्सप्रेस में यात्रियों को सीट दिलाने के नाम पर उनसे रिश्वत लेते समय विजिलेंस टीम ने आरपीएफ के तीन जवानों को पकड़ा। विजिलेंस ने उनके खिलाफ कार्रवाई की रिपोर्ट आरपीएफ अधिकारियों को भेजने के साथ ही यात्रियों का बयान दर्ज किया।
विज्ञापन

गोरखपुर से त्रिवेंद्रम जाने वाली राप्तीसागर एक्सप्रेस शुक्रवार की सुबह पौने छह बजे प्लेटफार्म नंबर नौ पर खड़ी थी। जनरल कोच में बैठने के लिए लाइन में खड़े यात्रियों से सीट दिलाने के नाम पर सिपाही 50 से 100 रुपये ले रहे थे। सुबह छह बजे विजिलेंस की टीम मौके पर पहुंची और एक सिपाही को रुपये लेते और दो को उनका सहयोग करते पकड़ा। आरोपी सिपाही के पास से टीम को और रुपये भी मिले। जनरल कोच में बैठे यात्रियों के साथ ही लाइन में लगे लोगों का बयान लेकर विजिलेंस की टीम ने वीडियोग्राफी कराई। आरपीएफ जवानों के हरकत की जानकारी उनके अधिकारियों को दी गई। गोरखपुर से दिल्ली, मुंबई, त्रिवेंद्रम, जम्मू जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों से वसूली करने की शिकायत मिलने के बाद अधिकारियों ने कार्रवाई करने के लिए विजिलेंस की टीम को लगाया था। एक माह से टीम आरपीएफ और जीआरपी जवानोें के गतिविधियों की जानकारी ले रहे थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें