फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के बाहर 10 कुंतल खोया कब्जे में लिया

Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार की रात 12 बजे रेलवे स्टेशन के बाहर करीब 10 कुंतल खोया पकड़ा। यह माल क ानपुर से आ रही एक सरकारी बस से लाया जा रहा था। अभी बस से इसे उतारा ही गया था कि महकमे की टीम वहां पहुंच गई। माल अपने कब्जे में लेकर टीम काफी देर तक उसे लाने वाले का इंतजार करती रही। मालिक का पता न चल पाने की वजह से पुलिस ने देर रात तक बोरे खोलकर खोया की जांच नहीं की। हालांकि टीम को इसके मिलावटी होने की आशंका है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कानपुर से बड़ी मात्रा में मिलावटी खोया शहर लाया जा रहा है। वह और उनकी टीम जब तक स्टेशन पहुंची तब तक बस से माल उतर चुका था, लेकिन कोई उसे अपना बताने वाला नहीं मिला। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि खोया 30 बोरों में रखा गया है। इसक ा वजन 10 कुंतल के करीब होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें