फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योग लगाने में सहयोग करेगी सरकार : तोमर

Wed, 24 Sep 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। केंद्रीय इस्पात एवं खनन मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि इस इलाके में रोजगार की समस्या है। यहां पर छोटे और बड़े उद्योग लगने की बात सामने आएगी तो सरकार पीछे नहीं हटेगी। जितनी भी मदद होगी उसके लिए की जाएगी। ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ को श्रद्धांजलि अर्पित करने मंगलवार को गोरखनाथ मंदिर पहुंचे केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने संवाददाताओें से बातचीत में कहा कि महंत अवेद्यनाथ का अयोध्या में राममंदिर बनाने का सपना पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

हरियाणा और महाराष्ट्र में चुनाव पूर्व गठबंधन में आई दरार के सवाल पर कहा कि दोनाें जगहों पर भाजपा की स्थिति ठीक है। जिन लोगों को वहां की जिम्मेदारी सौंपी गई है वह तय करेंगे कि क्या होना चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ का जीवन अत्यंत प्रेरणादाई था। छुआछूत के खिलाफ उनके द्वारा चलाए गए अभियान को समाज के हर वर्ग के लोगों ने सराहा था। उससे समाज में काफी परिवर्तन आया है। उन्होंने रामजन्मभूमि आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई थी। वह चाहते थे जहां पर रामलला का जन्म हुआ है वहां पर भव्य मंदिर का निर्माण हो। उन्होंने जो सपना देखा था वह पूरा होगा।
मंगलवार को शाम चार बजे के करीब नरेंद्र सिंह तोमर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने गोरक्षपीठाधीश्वर महंत आदित्यनाथ का आशीर्वाद लिया। फिर वह सीधे समाधि स्थल पर पहुंचे। उन्होंने ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ को श्रद्धांजलि दी। उसके बाद वह महंत आदित्यनाथ के साथ थोड़ी देर तक रहे। एक घंटे बाद वह दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें