गोरखपुर। इंसेफेलाइटिस से दो दिनों मेें आठ और मरीजों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसे लेकर इस वर्ष अब तक मरने वालों की संख्या 370 पहुंच गई है। 14 नए मरीज दो दिन में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती किए गए।
मरने वालों में देवरिया के रानू, ज्योति व अंकुश, महराजगंज के अनूप व रविकिशन, पड़ोसी राज्य बिहार की रुबीना व भजन और कुशीनगर की दिव्या शामिल हैं। नए मरीजों में गोरखपुर के पांच, कुशीनगर के चार, बलिया के तीन, देवरिया के दो और महराजगंज, सिद्घार्थनगर व बिहार के एक-एक मरीज हैं। इन्हें लेकर इस वर्ष इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज आने वालों की संख्या 1283 हो गई है। 208 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है।