फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 को एमएमयूटी में जुटेंगे ‘बार्क’ के दिग्गज

Fri, 12 Sep 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। राष्ट्र के समावेशी विकास और परमाणु ऊर्जा पर मंथन के लिए भामा एटॉमिक रिसर्च सेंटर, मुंबई ‘बार्क’ के वैज्ञानिक 15 सितंबर को शहर में होंगे। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में होने वाले इस आयोजन की तैयारी विश्वविद्यालय प्रशासन ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग के हीरक जयंती समारोह के अन्तर्गत ‘बार्क’ की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय नाभिकीय विद्युत निगम लिमिटेड, कलपक्कम के प्रबंध निदेशक डॉ. प्रभात कुमार होंगे। अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. ओंकार सिंह करेंगे। इस अवसर पर ‘बार्क’ के मीडिया संबंधी विभाग के प्रमुख आरके सिंह के नेतृत्व में वैज्ञानिकों का एक दल प्रदर्शनी लगाएगा। प्रदर्शनी में प्रवेश सबके लिए खुला रहेगा। प्रदर्शनी में पोस्टर गैलरी, मॉडल, एलसीडी डिस्प्ले, सूचना पटल के माध्यम से परमाणु ऊर्जा के अनुप्रयोगों का प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम में कैंसर रोगियों के उपचार के लिए भाभाट्रॉन के माध्यम से उपलब्ध कराई गई विकिरण चिकित्सा की जानकारी भी दी जाएगी। कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. आरसी जायसवाल ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय के आईटीआरसी के सेमीनार हॉल में सुबह साढ़े नौ बजे होगी, समापन शाम साढ़े पांच बजे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें