फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाति को सम्मानित करेगा रेलवे

Mon, 11 Aug 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। ग्लासगो में संपन्न हुए कामनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए कांस्य पदक जीतने वाले स्वाति सिंह को पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ सम्मानित करेगा। यह समारोह मंगलवार को आयोजित होगा। स्वाति ने 53 किलोग्राम भार वर्ग के वेट लिफ्टिंग स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। वह पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ रेलवे स्टेशन पर टिकट संग्राहक पद पर कार्यरत है।
विज्ञापन

वाराणसी जनपद के एक किसान परिवार में जन्मी स्वाति ने अपनी मेहनत के बल पर वेट लिफ्टिंग में बड़ा मुकाम हासिल किया है। स्वाती ने वर्ष 2008 में पूर्वोत्तर रेलवे में टिकट संग्राहक पद पर नौकरी शुरू की। वर्ष 2009 से 2014 तक लगातार पांच बार सीनियर नेशनल वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में पदक जीत चुकी हैं। 2010 में भी स्वाति का कामनवेल्थ गेम्स में चयन हुआ था हालांकि तब वह चौथे स्थान पर रहीं। स्वाती ने स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साईं) लखनऊ के गोविंद शर्मा की देखरेख में अपने कॅरिअर की शुरुआत की।
00
स्वाति का पदक जीतना रेलवे के लिए गौरव की बात है। मंगलवार को इस उपलब्धि के लिए उन्हें सम्मानित किया जाएगा जिससे प्रेरणा लेकर अन्य खिलाड़ी भी आगे आएं और देश के लिए पदक जीतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलोक कुमार सिंह, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें