फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ-गोरखपुर वॉल्वो सेवा स्थगित

Thu, 24 Jul 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। लखनऊ से गोरखपुर चलने वाली वॉल्वो सेवा का संचालन बस्ती में रूट डायवर्ट होने से प्रभावित हो गया है। गोरखपुर से रात में 10 बजे चलने वाली वाल्वो बस बुधवार को स्थगित कर दी गई। बृहस्पतिवार को यह बस चलेगी की नहीं, इस संबंध में अभी तक लखनऊ से कोई आदेश नहीं आया है। रेलवे बस स्टैंड पर बुकिंग क्लर्क मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार रात की सेवा स्थगित करने का आदेश मिला है।
विज्ञापन

लखनऊ के आलमबाग डिपो से तीन वॉल्वो बस गोरखपुर के लिए चलती हैं। गोरखपुर से ये बस सुबह नौ बजे, 11 बजे तथा रात में दस बजे लखनऊ लौटती हैं। कांवड़ यात्रा की वजह से बस्ती जिला प्रशासन ने अयोध्या की तरफ जाने वाले मार्ग पर वाहनों को चार दिनों के लिए रोक दिया है। लखनऊ जाने वाली बसें अब डुमरियागंज, गोंडा होते हुए लखनऊ जाएंगी। रोडवेज ने बसों को परिवर्तित मार्ग से बुधवार से चलाना शुरू कर दिया है, लेकिन वॉल्वो सेवा को लेकर रोडवेज अधिकारी संशय में है। वॉल्वो सेवा कब तक स्थगित रहेगी, इस संबंध में अभी कोई दिशा-निर्देश गोरखपुर रोडवेज प्रशासन को नहीं मिला है।
25 सवारियां होने पर ही चलेंगी बस
गोरखपुर रीजन से लखनऊ, कानपुर और दिल्ली के लिए लगभग 170 बसें रोज चलती हैं। बस्ती में रूट डायवर्ट होने की वजह से बसों में यात्रियों की संख्या काफी कम हो गई है। इसको देखते हुए क्षेत्रीय प्रबंधक ने सभी डिपो के एआरएम को निर्देश दिया है कि लखनऊ की तरफ जाने वाली बसों में जब तक 25 सवारियां न हों, न चलाई जाएं।
विज्ञापन

सवारियां न होने की वजह से बसों का संचालन कम करने का निर्णय लिया गया है। 25 जुलाई की रात के बाद से सेवा पहले की तरह चलने लगेगी। वॉल्वो सेवा के लिए मुख्यालय से किसी तरह का निर्देश नहीं मिला है।
विज्ञापन

- अतुल जैन, क्षेत्रीय प्रबंधक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें