फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी में नशा खिलाकर दंपति को लूटा

Tue, 01 Jul 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। लग्जरी जीप में लिफ्ट लेकर बैठे दंपति को नशीला पदार्थ खिलाकर चालक ने लूट लिया। रुपये और जेवर लेने के बाद दंपति को कसिहार चौराहे पर उतारकर फरार हो गया।
विज्ञापन

गोला के एक बुजुर्ग इंटर कालेज में शिक्षक हैं। रविवार को वह अपनी पत्नी के साथ गोरखपुर शहर में किसी काम से आए थे। रात में दंपति यहीं रुक गए। सुबह नौ बजे दोनों लोग कचहरी बस स्टेशन पर पहुंचे तो एक लग्जरी जीप चालक ने उन्हें कौड़ीराम पहुंचाने की बात कही। आरोप है कि रास्ते में चालक ने धोखे से दंपति को नशीला पदार्थ खिला दिया जिससे दोनों लोग बेसुध हो गए। दंपति के होश खोने के बाद आरोपी चालक ने पत्नी के जेवर और शिक्षक की जेब से रुपये निकाल लिए। कसिहार चौराहे के पास दंपति को सड़क किनारे उतारने के बाद आरोपी चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे एक कार चालक ने दंपति को बेसुध देखकर पुलिस को सूचना दी और दंपति को कौड़ीराम स्थित नर्सिंग होम पर पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। देर शाम तक तहरीर न मिलने के चलते मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें