फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खजनी में मुनीम से पौने सात लाख की लूट

Tue, 01 Jul 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। भवन सामग्री के थोक व्यापारी के मुनीम को तमंचा दिखाकर बदमाशों ने 6.85 लाख रुपये लूट लिए। कर्मचारी खजनी इलाके की कई दुकानों से बकाया वसूली करने के बाद गोला की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन

बेतियाहाता के आनंद टिबड़ेवाल की शुभम कंस्ट्रक्शन नाम से सीमेंट और सरिया का थोक कारोबार है। पांडेय भरपुरवा के संतोष पांडेय उनके यहां मुनीम हैं। संतोष बकाए का तगादा करने के साथ-साथ ग्रामीण इलाके के व्यापारियों से वसूली भी करते हैं। सोमवार की सुबह संतोष अपनी बाइक से वसूली पर गए थे। खजनी, दुधरा, भैंसा बाजार आदि बाजारों के कई दुकानदारों से बकाया वसूली करने के बाद संतोष गोला के रकौली बाजार की तरफ जा रहे थे। रुपयों से भरा बैग उन्होंने गाड़ी की डिक्की में रखा था। रास्ते में उनकी बाइक पंक्चर हो गई। दोपहर करीब पौने दो बजे वह रामपुर मोड़ के पास दुकान पर पंक्चर बनवाने लगे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक दुकान पर पहुंचे और संतोष को तमंचा दिखाकर उनके बाइक की चाभी छीन ली। डिक्की खोलकर बदमाशों ने बैग में रखे वसूली के 6.85 लाख रुपये लूट लिए और भाग गए।
लुटेरों के जाते ही मुनीम ने पुलिस और व्यापारी को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इलाके की नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश करने का दावा किया लेकिन शाम तक कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसएसपी आकाश कुलहरि ने बताया कि बदमाशों के साथ-साथ मुखबिर की भी तलाश चल रही है। जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें