फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये के लेनदेन को लेकर मारपीट, फायरिंग

Mon, 09 Jun 2014 05:31 AM IST
Gorakhpur
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। शाहपुर क्षेत्र के नंदानगर क्रॉसिंग के पास शनिवार शाम रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। मारपीट में एक पक्ष का एक व्यक्ति घायल हो गया। इस दौरान एक पक्ष की तरफ से फायरिंग भी की गई। सूचना पर पहुंची शाहपुर पुलिस ने मौके से एक जिंदा कारतूस और दो खोखा बरामद किया। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

खोराबार प्रतिनिधि के अनुसार नंदानगर क्रॉसिंग के पास त्रिलोकी सिंह और संतोष पासवान का मकान है। आरोप है कि त्रिलोकी की पत्नी इंदु देवी ने संतोष पासवान को एक प्लॉट रजिस्ट्री करवाने के लिए 40 हजार रुपये दिए थे। प्लॉट रजिस्ट्री भी नहीं हुई और संतोष रुपये देने में आनाकानी कर रहा था। उधर, संतोष की पत्नी रेखा का आरोप था कि उसने इंदु को 15 हजार रुपये उधार दिए थे। रुपये मांगने पर वह लोग आनाकानी कर रही थी। रुपये को लेकर संतोष और त्रिलोकी के परिवार के बीच छह जून को विवाद हो गया था। जिसके बाद संतोष की पत्नी रेखा ने त्रिलोकी की पत्नी इंदु सिंह, उनके दोनों बेटों और एक रिश्तेदार के खिलाफ खोराबार में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले को लेकर रविवार शाम पांच बजे त्रिलोकी और संतोष के परिवार के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि इस दौरान नंदानगर के सत्ता पक्ष के कुछ नेता त्रिलोकी की मदद के लिए आ गए। मारपीट में संतोष का सिर फट गया। इस दौरान किसी पक्ष की तरफ से वहां दहशत फैलाने के लिए हवा में फायरिंग भी की गई। सूचना पर पहुंची शाहपुर पुलिस को मौके पर एक जिंदा तथा दो खोखा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है। विवाद की आशंका को देखते हुए मौके पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ शाहपुर में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें