फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरत के रास्ते गोरखपुर-बांद्रा स्पेशल ट्रेन शुरू

Mon, 28 Apr 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ । रेलवे ने सूरत जाने वाली ट्रेनों में रेल आरक्षण के लिए हो रही मारामारी को देखते हुए एक और स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन गोरखपुर से बांद्रा तक वाया सूरत होकर चलायी जाएगी। ट्रेन में जनरल श्रेणी की आठ, शयनयान की छह और एसी तृतीय की एक बोगी होगी।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के जनसंपर्क अधिकारी आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेन 02533 गोरखपुर से प्रत्येक बुधवार व रविवार को होगी। यह ट्रेन गोरखपुर से 27 अप्रैल को शुरू हुई है, जबकि यह 30 अप्रैल, चार, सात, 11, 14, 18, 21, 25, 28 मई, एक , चार, आठ, 11, 15, 18, 22, 25, 29 जून को रवाना होगी। गोरखपुर से ट्रेन 02533 सुबह सात बजे चलकर दोपहर 12:50 बजे लखनऊ, शाम 5:50 बजे फर्रुखाबाद, रात 3:20 बजे कोटा, सुुबह 7:30 बजे रतलाम, दोपहर 1:03 बजे सूरत होते हुए दूसरे दिन शाम 5:50 बजे बांद्रा पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन 02534 बांद्रा से 29 अप्रैल, 2,6,9,13, 16, 20, 23,27,30 मई और 3, 6, 10, 13, 17, 20, 24, 27 जून व एक जुलाई को रवाना होगी। ट्रेन बांद्रा से सुबह 4:45 बजे चलकर 8:40 बजे सूरत, दोपहर 2:27 बजे रतलाम, शाम 6:35 बजे कोटा, दूसरे दिन सुबह 4:40 बजे फर्रुखाबाद, 9:25 बजे लखनऊ होते हुए दोपहर 2:40 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें