फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं खरीद की रफ्तार धीमी

Sun, 20 Apr 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य दिलाने के लिए सरकार की तरफ से शुरू की गई गेहूं खरीद की रफ्तार काफी धीमी है। निर्धारित लक्ष्य को छू पाना कठिन ही नहीं, मुश्किल हो गया है। पिछले साल भी खरीद एजेंसियां लक्ष्य से काफी पीछे रह गई थीं।
विज्ञापन

पिछले साल गेहूं खरीद का लक्ष्य 48 हजार मीट्रिक टन रखा गया था। जिन एजेंसियों को खरीद के लिए लगाया गया था। जो कि लक्ष्य से काफी पीछे रह गईं और मात्र 6525 मीट्रिक टन की ही खरीद कर पाईं। इस साल सरकार की तरफ से 44 हजार मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य सरकार की तरफ से निर्धारित किया गया। इसके लिए उत्तर प्रदेश को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड और उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ ने खरीद शुरू की। यूपीएसएस ने अब तक 101 तथा पीसीएफ ने 147 मीट्रिक टन खरीद की है। विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों का कहना है कि खरीद की रफ्तार इसलिए धीमी है क्योंकि व्यापारी निर्धारित से कुछ ही कम मूल्य देकर किसानों के घर से गेहूं खरीद ले रहे हैं। इतना ही नहीं सरकारी खरीद की झंझट से बचने के लिए नकद भुगतान मिलने पर बहुत से किसान अपना गेहूं खेत में ही बेच दे रहे हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें