फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणगौर पूजन का आयोजन हुआ

Thu, 03 Apr 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मारवाड़ी युवा मंच की ओर से बुधवार को साहबगंज के गोविंद भवन में गणगौर पूजन का आयोजन किया गया। राजस्थान में इस पूजन का विशेष महत्व है। इसमें होली के अगले दिन से कुंवारी कन्याएं शिव-पार्वती की पूजा करतीं हैं। सोलह दिन बाद गणगौर पूजन के रूप में इसका समापन होता है। बुधवार को बड़ी संख्या में राजस्थानी परिधान और श्रृंगार में महिलाएं पूजा स्थल पर पहुंची तथा विधि-विधान से गणगौर पूजा की। नवविवाहित महिलाओं ने सुख-समृद्घि और पति की दीर्घायु के लिए कामना की। शहर के करीब सभी मारवाड़ी परिवारों में इस पूजन का आयोजन किया गया। मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष राजेश तुलस्यान ने बताया कि समाज के जिस परिवार में साल भर के अंदर बेटी की शादी हुई रहती है, उसके घर यह पूजा विशेष तौर पर की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें