फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील क्लिप बनाकर तुड़वा दी शादी

Thu, 03 Apr 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। शरारती युवक ने युवती की अश्लील वीडियो क्लिप बनाकर उसकी शादी तुड़वा दी। 18 अप्रैल को युवती की शादी तय थी। बुधवार को ससुराल वालों ने लेनदेन के सामान लौटा दिए। शादी तोड़ने की वजह पूछने पर लड़के के पिता ने वीडियो क्लिप दिखाई। गांव वालों ने क्लिप बनाने के आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है।
विज्ञापन

पिपराइच प्रतिनिधि के अनुसार अराजी बनकट गांव के एक युवक की पतरा चौराहे पर मोबाइल की दुकान है। क्षेत्र की एक युवती से उसकी पहचान हो गई थी। युवती की 18 अप्रैल शादी होनी थी। आरोप है कि युवती के होने वाले ससुर को एक अनजान लड़की ने फोन करके बताया कि आपके लड़के की शादी जिससे तय हुई है उस लड़की का चाल-चलन ठीक नहीं है। उसने सबूत के तौर पर वीडियो क्लिप देने की बात कही। पिपराइच हनुमान मंदिर पर एक सप्ताह पहले पेन-ड्राइव में लोड वीडियो क्लिप दी। क्लिप देखने के बाद लड़के के पिता ने इसकी जानकारी लड़की के घरवालों को दी और शादी से इंकार कर दिया।
बुधवार को लड़के के पिता रिश्तेदारों के साथ लड़की के घर पहुंचे और लेनदेन के सामान लौटा दिए। कुछ लोगों ने शादी तोड़ने का विरोध किया तो लड़के के पिता ने उन्हें वीडियो क्लिप दिखाई। गांव के लोगों ने मोबाइल की दुकान चलाने वाले एक युवक को फोन करके चौराहे पर बुलाया और पुलिस को सौंप दिया। युवक का कहना है कि साजिश के तहत उसे फंसाया जा रहा है। एसपी (ग्रामीण) हरीश चंदर ने बताया कि युवक पर अश्लील वीडियो क्लिप बनाने का आरोप लगाया गया है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें