गोरखपुर। परिवहन नगम ने वॉल्वो बसों का किराया एक अप्रैल से बढ़ा दिया है। गोरखपुर से लखनऊ जाने के लिए अब 700 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। ट्रेन के मुकाबले वॉल्वो का किराया अधिक होने के बावजूद यात्रियों की संख्या में ज्यादा कमी नहीं आई है। यात्रियों का कहना है कि वॉल्वो का किराया महंगा जरूर है लेकिन इमरजेंसी में सीट भी मिल जाती है। जबकि ट्रेन से जाने के लिए रिजर्वेशन के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है।
आलमबाग डिपो से लखनऊ से गोरखपुर तक वॉल्वो सेवा चलती है। एक अप्रैल से वॉल्वो का किराया बढ़ने के बावजूद इससे सफर करने वालों की संख्या में बहुत ज्यादा कमी नहीं आई है। हालांकि इस समय यात्री कम ही निकल रहे है। इस वजह से किराया बढ़ने से पहले ही यात्रियों की संख्या कम थी। मंगलवार को किराया बढ़ोत्तरी का भी कुछ खास असर नहीं दिखा।
वॉल्वो का किराया
0 गोरखपुर से लखनऊ 700 रुपये
0 बस्ती से लखनऊ 545 रुपये
0 फैजाबाद से लखनऊ 345 रुपये