गोरखपुर। इंसेफेलाइटिस से पिछले 24 घंटाें के दौरान तीन और मरीजों ने दम तोड़ दिया, जबकि 6 नए मरीज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किए गए हैं। फिलहाल मेडिकल कॉलेज में इंसेफेलाइटिस से पीड़ित 183 मरीजों का इलाज चल रहा है। जिन मरीजाें की मौत हुई है उनमें कुशीनगर के अफरोज और दुर्गावती तथा महराजगंज के अंकुश शामिल हैं जबकि भर्ती होने वाले नए मरीजों में गोरखपुर और कुशीनगर के दो-दो और महराजगंज और बिहार के एक-एक शामिल हैं। इन्हें लेकर इस वर्ष अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 520 हो गई और जबकि 1831 मरीज इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में आ चुके हैं।