फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जज्बे से याद की गई हुसैन व साथियों की कुर्बानी

Wed, 13 Nov 2013 05:40 AM IST
Gorakhpur
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। सातवीं मोहर्रम के मौके पर शहर के सभी इमाम चौकों से जुलूस निकाला गया। इसका सिलसिला सुबह 10 बजे शुरू हुआ वह देर रात तक चलता रहा। जुलूस में ऊंट, बग्घी एवं बैंडबाजा भी शामिल थे। भीड़ को देखते हुए पुलिस ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।
विज्ञापन

शहर के गोरखनाथ, रसूलपुर, जमुनहियाबाग, बड़ा काजीपुर, इस्माइलपुर, खुनीपुर, घोसीपुर, घोसीपुरवा, बिछिया, सिधारीपुर, पुराना गोरखपुर, तुर्कमानपुर, जमनहिया बाग, पिपरापुर, मोहनलालपुर, अस्करगंज, अलीनगर, हजारीपुर, बहरामपुर, रुद्दलपुर समेत शहर के सभी छोटे-बड़े मोहल्लों से जुलूस निकला गया। बच्चाें का लठिया सलार, ऊंट व घोड़े आकर्षण का केंद्र रहे। नारे तकबीर की सदाएं बुलंद करते हुए लोग हजरत इमाम हुसैन एवं उनके साथियों की कुर्बानी को याद कर रहे थे। जुलूस का जगह-जगह इस्तकबाल किया गया। रात आठ बजे बड़े काजीपुर से मुतवल्लियों की अगुवाई में जुलूस निकाला। चरणलाल चौक पर इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी के जिलाध्यक्ष सैयद इरशाद हुसैन के नेतृत्व में जुलूसाें का स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में आफताब अहमद, महफूज आलम, मोहम्मद अनीस, शकील शाही, मोहम्मद असलम, जावेद अहमद, शकील अहमद अंसारी, अकील अहमद, इरफान अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें