फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछड़ों के बल पर 70 सीटे जीतेगी सपा: नरेश उत्तम

Mon, 28 Oct 2013 05:39 AM IST
Gorakhpur
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य नरेश उत्तम एवं कैबिनेट मंत्री राममूर्ति वर्मा ने कहा कि प्रदेश में सपा की लहर चल रही है। वे लोग सामाजिक न्याय रथ यात्रा को लेकर 24 अक्टूबर से लखनऊ से निकले हैं। कहा कि इस यात्रा को जिस तरह का समर्थन मिल रहा है उससे यह स्पष्ट है कि पार्टी प्रदेश में पिछड़ों के बल पर 70 सीटें जीतेगी। कहा कि देश में तीसरे मोर्च की सरकार बनने जा रही और सपा मुखिया देश के प्रधानमंत्री होंगे। सामाजिक न्याय रथ यात्रा लेकर गोरखपुर पहुंचे सपा नेता रविवार को सर्किटहाउस में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समाज में दबे कुचले पिछड़ों को जागरूक करने तथा उनके अधिकारों की जानकारी के लिए रथ यात्रा निकाली गई है। इसके माध्यम से प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में गैर भाजपा, गैर कांग्रेस दल की सरकार बनने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें