फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रगुप्ता मंदिर सभा की नई कार्यकारिणी ने शपथ ली

Mon, 23 Sep 2013 05:37 AM IST
Gorakhpur
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। चित्रगुप्त मंदिर सभा का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को स्थानीय एक क्लब में आयोजित हुआ। समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि न्यायाधीश पूनम श्रीवास्तव व विशिष्ट अतिथि अपर आयुक्त अश्वनी कुमार श्रीवास्तव ने चित्रगुप्त के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया। सभा की नवागत कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने शपथ ली। मुख्य अतिथि ने कहा कि कायस्थों का एक स्वर्णिम इतिहास रहा है। आधुनिक भारत के पुनर्जागरण, स्वतंत्रता संघर्ष, धर्म आध्यात्म, राजनीति और कला-विज्ञान सभी क्षेत्रों में कायस्थ कुल के महापुरुषों ने अपनी विशिष्ट पहचान बनायी है। निश्चित रूप से उनकी कार्यशैली, कार्यकुशलता, ईमानदारी और मूल्य आधारित जीवन का कोई विकल्प नहीं दिखाई देता। मुख्य अतिथि पूनम श्रीवास्तव व अधिष्ठापन अधिकारी प्रेम नारायण श्रीवास्तव ने अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष अनिल कुमार श्रीवास्तव, रंजीत कुमार, संजीत कुमार, अनूप कुमार, आशा लाल, मंत्री अखिलेन्दु कुमार श्रीवास्तव, संयुक्त मंत्री कृष्ण बिहारी, रोहिणी श्रीवास्तव, अरुण सिन्हा, दिलीप लाल, पीआर वर्मा, कोषाध्यक्ष मोरार श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी संजय वर्मा को शपथ दिलाई। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव ने मंदिर के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। राकेश श्रीवास्तव द्वारा चित्रगुप्त की स्तुति प्रस्तुत की गई। समारोह का संचालन रीता श्रीवास्तव व अनुपम सहाय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें