फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटी सी चूक से छूटी सैकड़ों की परीक्षा

Sat, 21 Sep 2013 05:36 AM IST
Gorakhpur
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। काफी जद्दोजहद के बाद शुक्रवार से गोरखपुर यूनिवर्सिटी की बीएड (सत्र-2012-13) की परीक्षा शुरू हुई। लेकिन यूनिवर्सिटी की छोटी सी चूक से गोरखपुर और बस्ती मंडल के सात जिलों के सैकड़ों परीक्षार्थी परीक्षा से वंचित हो गए। इस मामले में यूनिवर्सिटी प्रशासन ने प्रभावित विद्यार्थियों से प्रार्थना पत्र देने को कहा है ताकि उस पर उनके हित में फैसला लिया जा सके। विद्यार्थियों के हंगामे, धरना-प्रदर्शन के बाद बीएड की परीक्षा गोरखपुर और बस्ती मंडल के 66 कॉलेजों के करीब 20 हजार विद्यार्थियों की सात केंद्रों पर शुरू हुई। लेकिन समय के गफलत में कइयों की परीक्षा छूट गई। ऐसे विद्यार्थी शाम को यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक भवन पहुंचे। वे पहले परीक्षा नियंत्रक प्रो. एनएन त्रिपाठी के पास गए और बात रखनी चाही। विद्यार्थियों का आरोप है कि परीक्षा नियंत्रक ने उनकी एक न सुनी और परीक्षा छूटने के लिए उन्हें दोषी ठहरा दिया। इसके बाद विद्यार्थी कुलसचिव शैलेश शुक्ल के पास पहुंचे। शुक्ल ने विद्यार्थियों की पूरी बात सुनने के बाद उनसे प्रार्थना पत्र मांगा और आश्वस्त किया कि वे मामले की जांच कराएंगे और अगर यूनिवर्सिटी की कमी पुष्ट हुई तो वह कुलपति के समक्ष यह मामला रख कर विद्यार्थी हित में फैसला कराने की कोशिश करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वे शनिवार से बाकी प्रश्न पत्र की परीक्षा सुबह सात से 10 बजे तक दें। इस संबंध में परीक्षा नियंत्रक प्रो. त्रिपाठी से संपर्क करने पर उन्होंने भी कुलसचिव की बात दोहराई। कुलसचिव और परीक्षा नियंत्रक से मिलने गए विद्यार्थियों में दिग्विजयनाथ एलटी कॉलेज की छात्रा साधना मल्ल, भाटपाररानी से आई सुमेधा त्रिपाठी, सेंट एंड्र्यूज कॉलेज की उर्मिला कुमारी, भगवंत पांडेय डिग्री कॉलेज कुशीनगर के अखिलेश प्रताप, बस्ती की अनिता सिंह, यहीं के रविसेन गौतम आदि ने कहा कि वह यूनिवर्सिटी की व्यवस्था के तहत ही उन्होंने वेबसाइट से प्रवेश पत्र और समय सारिणी की हार्ड कापी निकाली। समय सारिणी में परीक्षा का समय एक से चार बजे ही है। उर्मिला ने कहा कि बृहस्पतिवार को भी चेक किया था लेकिन वेबसाइट पर सुबह का समय नहीं दिया था। परीक्षा की तैयारी के चलते अन्य प्रसार माध्यमों पर ध्यान नहीं दिया। परीक्षा नियंत्रक के अनुसार पहले दिन बीआरडी डिग्री कॉलेज, देवरिया में एक, कुशीनगर और एपीएन कॉलेज बस्ती से दो-दो विद्याथियों को कॉलेज के ही उड़ाका दल ने नकल करते पकड़ा है। यूनिवर्सिटी के परीक्षा केंद्र दीक्षा भवन के प्रभारी प्रो. एनपी गोप्ता ने बताया कि परीक्षा ठीक रही। कुल 2344 विद्यार्थी इस केंद्र के लिए पंजीकृत थे जिसमें से 2295 ने परीक्षा दी जबकि 49 अनुपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें