फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के डर से नदी में कूदी किशोरी, बचाई गई

Sat, 07 Sep 2013 05:35 AM IST
Gorakhpur
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। स्कूल छोड़कर एक छात्रा युवक से मिलने कैम्पियरगंज चली गई। इसकी जानकारी उसकी मां को हुई तो वह स्कूल पहुंच गई। छात्रा लौटकर स्कूल पहुंची तो सहेलियों ने बताया कि उसकी मां स्कूल आई थी। मां के डर से घर जाने की बजाय छात्रा महेसरा पुल से नदी में कूद गई। जुटे मछुआरों ने उसे बचाया और पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने छात्रा को कब्जे में लेकर परिवार के लोगों को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

चिलुआताल प्रतिनिधि के अनुसार कैंपियरगंज की एक महिला कोतवाली इलाके में किराए पर रहती है। उसकी 14 वर्षीय बेटी गर्ल्स कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा है। शुक्रवार की सुबह बेटी स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। बताते हैं कि स्कूल पहुंचने के बाद वह अपने एक परिचित युवक से मिलने के लिए कैम्पियरगंज चली गई। किसी ने छात्रा को कैम्पियरगंज में देखने के बाद उसकी मां को इसकी जानकारी दे दी। मां इसकी तस्दीक करने स्कूल पहुंच गई तो पता चला कि बेटी वहां नहीं है। शाम को छुट्टी के समय छात्रा जब स्कूल पहुंची तो सहेलियों ने बताया कि उसकी मां ढूंढते हुए स्कूल आई थी। इसकी जानकारी के बाद छात्र डर गई और घर जाने की बजाय महेसरा पुल पर पहुंचकर वहां से नदी में कूद गई। छात्रा को नदी में कूदता देखकर वहां आसपास के मछुआरों ने उसे बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंचे घर वाले छात्रा को लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें