फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा सटाकर सराफा व्यापारी का बैग छीना

Sat, 07 Sep 2013 05:35 AM IST
Gorakhpur
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दुकान बंद करके घर जा रहे सराफा व्यापारी जवाहर लाल वर्मा को तमंचा लगाकर लुटेरों ने उनका बैग छीन लिया। घटना शुक्रवार की शाम करीब सात बजे चौरीचौरा इलाके में हुई। व्यापारी ने बताया कि बैग में दुकान की चाभी और खाने का टिफिन था। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। चौरीचौरा प्रतिनिधि के अनुसार मुंडेरा बाजार वार्ड नंबर छह के जवाहर लाल वर्मा की फुटहवा इनार चौराहे पर सोने-चांदी की दुकान है। शुक्रवार की शाम करीब सात बजे जवाहर लाल वर्मा दुकान बंद कर घर जा रहे थे। बरही गांव के पास मोड़ पर बिहारी ढाबा के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने जवाहर लाल वर्मा को धक्का देकर गिरा दिया। आरोप है कि लुटेरों ने व्यापारी को तमंचा सटा दिया और उनका बैग छीन लिया। बैग छीनने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस की पूछताछ में व्यापारी ने बताया कि गनीमत थी कि बैग में रुपये या जेवर नहीं थे। बैग में दुकान की चाभी और खाने का टिफिन था। पुलिस आरोपी लुटेरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें