फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेड टैक्स टीम का वैशाली, गोरखधाम पर छापा

Wed, 07 Aug 2013 05:34 AM IST
Gorakhpur
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। ट्रेड टैक्स विभाग की टीम ने दो प्रमुख ट्रेन वैशाली और गोरखधाम पर छापा डाला। टीम ने छापेमारी में 122 पेटी माल बरामद किया है, माल इन ट्रेनों के जरिए लाया जा रहा था, समझा जा रहा है कि माल के ट्रेड टैक्स की अदायगी नहीं की गई है। माल में रेडीमेड कपड़े, ड्राई फ्रूट, फल आदि सामान शामिल हैं।
एडिशनल कमिश्नर मो. अतीक ने बताया कि सोमवार को भी कई ट्रेनों में सघन छापेमारी की गई। विभाग की 16 सदस्यीय टीम ने मंगलवार को गोरखधाम, वैशाली समेत कई ट्रेनों में छापेमारी की। सोमवार को हुई कार्रवाई में टीम ने 122 पेटी माल बरामद किया। कब्जे में लिए गए सामानों के कागजातों की जांच के साथ ही सही कीमत का आंकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि मंगलवार की जांच कार्रवाई की जानकारी कुछ लोगों को पहले ही मिल गई थी, इसलिए कुछ माल लखनऊ में ही उतार लिया गया। सोमवार को बरामद किए गए माल की कीमत करीब 25-30 लाख आंकलित है। नियमानुसार 40 प्रतिशत पेनाल्टी लेने का प्रावधान है। विभागीय जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें