फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोई गैस के लिए रास्ता जाम किया

Wed, 07 Aug 2013 05:34 AM IST
Gorakhpur
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। रसोइर् गैस न मिलने के विरोध में उपभोक्ताओं ने यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चौराहे के पास रास्ता जाम कर दिया। छात्रसंघ चौराहे पर स्थित गैस एजेंसी से तीन दिनों से आपूर्ति न होने पर मंगलवार को उपभोक्ताओं ने वितरण में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की।
छात्रसंघ चौराहे के निकट स्थित सुशीला गैस सर्विस पर रसोई गैस के लिए सुबह से ही उपभोक्ताओं की भीड़ लगने लगती है। जानकारी के मुताबिक पिछले तीन दिनों से यहां रसोई गैस न मिलने के कारण लोगों को वापस जाना पड़ रहा था। रविवार को प्लांट से आपूर्ति नहीं होने और सोमवार को एजेंसी की साप्ताहिक बदी के कारण इस तरह की समस्या उत्पन्न हुई। इससे पहले शनिवार को भी ट्रक नहीं आ पाया था। मंगलवार को भी जब गैस नहीं मिली तो तीन दिनों से निराश लौट रहे उपभोक्ता छात्रसंघ चौराहे पर धरने पर बैठ गए। वितरण में लापरवाही का आरोप लगाते हुए नारेबाजी करने लगे। एजेंसी संचालक उमेश तिवारी ने बताया कि तीन चार दिन से गाड़ी न आ पाने के कारण ही इस तरह की परेशानी हुई। मंगलवार को देर शाम तक पर्याप्त मात्रा में गैस आ गई। बुधवार को उपभोक्ताओं में उसका वितरण करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रसोई गैस के ट्रक एजेंसियों पर समय से क्यों नहीं आ पा रहे हैं, इस बारे में आईओसी अधिकारियों से बात की जाएगी। रसोई गैस वितरण में लापरवाही को लेकर आए दिन शिकायतें मिलती रहती हैं। एजेंसी संचालकों को वितरण की व्यवस्था सही ढंग से सुनिश्चित करानी होगी।
आनंद त्रिपाठी, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें