फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जॉब कार्ड का प्रचार नहीं, पूरा नहीं हो सका मकसद

Fri, 12 Jul 2013 05:30 AM IST
Gorakhpur
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव और मुख्य प्रवक्ता डॉ. पीएन भट्ट ने मनरेगा स्कीम में कई तरह की गड़बड़ियां किए जाने का आरोप लगाया है। जॉब कार्ड का स्थानीय स्तर पर कोई प्रचार प्रसार नहीं किया गया। इससे गांव के गरीब बेरोजगारों को रोजगार देने का मकसद पूरा नहीं हो पा रहा है। वहीं इस स्कीम के पैसे को ऐसे मदों में खर्च कर दिया गया जिसका प्रावधान ही नहीं है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को प्रेसक्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में डॉ. पीएन भट्ट ने कहा कि 2006 से 2012 तक जिले में मात्र 260112 जॉब कार्ड बनाए गए। इससे सिर्फ 35330 परिवारों को 100 दिन का रोजगार मिल पाया। यह लक्ष्य से काफी कम रहा। महिलाओं को भी देश स्तर पर निर्धारित लक्ष्य 33 प्रतिशत की तुलना में मात्र 26.40 प्रतिशत काम मिल सका। उन्होंने कहा कि कंटिंजेंसी मद में प्राप्त धनराशि को जिला ग्राम्य विकास अभिकरण द्वारा गलत ढंग से खर्च किया गया। बिना टेंडर के मनमर्जी से सामानों की खरीद की गई। इसके अलावा वर्ष 2006 से वर्ष 2012 तक कुल 6 अरब 38 करोड़ 21 लाख 83 हजार रुपये में से मात्र 4 अरब 45 करोड़ 8 लाख और 45 हजार रुपये के खर्च की जानकारी दी गई। बाकी बचे पैसे के बारे में डीआरडीए द्वारा कोई जानकारी नहीं दी गई। पीएन भट्ट ने कहा कि इस संबंध में उन्होंने ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार, ग्राम्य विकास मंत्री एवं ग्राम्य विकास आयुक्त उत्तरप्रदेश और मंडलायुक्त को ज्ञापन देकर इन गड़बड़ियों की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें