गोरखपुर। सीआईबी टीम ने मुखबिर की सूचना पर नौतनवां पीआरएस से एक टिकट दलाल को गिरफ्तार किया। शनिवार सुबह सीआईबी इंस्पेक्टर अमरनाथ के नेतृत्व में टीम नौतनवां पीआरएस पहुंची। काउंटर पर खड़े पुराना नौतनवां निवासी राकेश कुमार से जब पूछताछ की तो वो भागना शुरू कर दिया। इसके बाद टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तत्काल के दो और निरस्त कराया हुआ दो आरक्षित टिकट बरामद किया गया। तत्काल टिकट दूसरे की आईडी पर आरक्षित कराया गया था। अमरनाथ ने बताया कि राकेश पुराना नौतनवां के वार्ड संख्या 10 शास्त्रीनगर का निवासी है। टिकट दलाल को पकड़ने वाली टीम में आनंदनगर पोस्ट के सब इंस्पेक्टर गिरिजेश कुमार प्रजापति, घनश्याम प्रसाद, राहुल श्रीवास्तव, सुंदर लाल त्रिपाठी शामिल थे।