फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में होगा रेलवे टिकट चेकिंग स्टाफ का महाधिवेशन

Wed, 19 Dec 2012 05:30 AM IST
Gorakhpur
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। इस बार इंडियन रेलवे टिकट चेकिंग स्टाफ आर्गेनाइजेशन (आईआरटीसीएसओ) का महाधिवेशन गोरखपुर में होने जा रहा है। 23 एवं 24 फरवरी को यह अधिवेशन सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में आयोजित होगा। गोरखपुर के लिए यह अधिवेशन कुछ खास है। आर्गेनाइजेशन के गठन के 44 साल के दौरान गोरखपुर में पहली बार आयोजन किया जा रहा है। अधिवेशन में संगठन की नई कार्यकारिणी का चुनाव भी किया जाएगा।
विज्ञापन

1968 में आईआरटीसीएसओ का गठन किया गया था। संगठन का पहला अधिवेशन कोलकाता में हुआ था। हर वर्ष आयोजित होने वाला संगठन का पिछला अधिवेशन विजयवाड़ा में आयोजित किया गया था। इस बार यह अधिवेशन गोरखपुर में होने जा रहा है। इसमें देश भर से सभी फेडरेशन के ट्रेन टिकट चेकिंग स्टाफ भाग लेंगे। अधिवेशन के पहले दिन 23 फरवरी को टिकट चेकिंग स्टाफ के सामने आ रही दिक्कतों के संबंध में चर्चा की जाएगी। दूसरे दिन यानी 24 फरवरी को संगठन की नई कार्यकारिणी का चुनाव किया जाएगा। आईआरटीसीएसओ एनईआर के संयुक्त मंत्री एसएम पांडेय ने बताया कि अधिवेशन सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में आयोजित होगा। इसके लिए सारी तैयारी की जा चुकी है। अधिवेशन में देश भर से सभी फेडरेशन के करीब 3500 टिकट चेकिंग स्टाफ शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें