फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे के अभाव में नहीं रुकेगी बिटिया की पढ़ाई

Mon, 17 Dec 2012 05:30 AM IST
Gorakhpur
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। हाईस्कूल पास अल्पसंख्यक कन्याओं की पढ़ाई आगे जारी रहे इसके लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हमारी बेटियां उसका कल योजना की शुरुआत की है। 18 दिसम्बर को अल्पसंख्यक कल्याण दिवस के अवसर पर जिले में इस योजना की शुरुआत की जाएगी। इसके लिए चयनित नौ सौ कन्याओं में पौने तीन करोड़ रुपये वितरित किए जाएंगे। सभी तहसीलों में कैंप लगाकर चयनित लाभार्थियों को चेक दिया जाएगा। उसके लिए तिथि भी निर्धारित कर दी गई है।
‘हमारी बेटियां उसका कल’ प्रदेश सरकार की एक नई योजना है। जिसमें 2012 में हाईस्कूल पास कर चुकीं तथा कक्षा 11 में संस्थागत रूप से अध्ययनरत अल्पसंख्यक समुदाय की बेटियों की आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए 30 हजार रुपये दिए जाएंगे। योजना का लाभ उन्हीं कन्याओं को मिलेगा जिनके अभिभावकों की आय 36 हजार सालाना से कम होगी। इसके साथ ही इसकी सीमा में दो बेटियों को ही रखा गया है।
विज्ञापन

जिले में इस योजना का लाभ पाने के लिए 1476 बालिकाओं ने अपने स्कूल के प्रधानाचार्यों के माध्यम से आवेदन किया था। सभी के आवेदन स्वीकृत कर लिए गए हैं और इनमें से नौ सौ छात्राओं के लिए दो करोड़ 70 लाख रुपए सरकार की ओर से जारी किए गए हैं। शासन के निर्देशानुसार 18 दिसम्बर को अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर इस योजना की शुरुआत होने जा रही है। पहले आइए-पहले पाइए के तहत पैसे दिए जाएंगे।
विज्ञापन

सदर तहसील की कन्याओं को 18 दिसंबर को एमएसआई इंटर कॉलेज में सदर तहसील की कन्याओं को चेक देने के लिए कैंप का आयोजन किया गया है जिसमें 351 कन्याओं को चेक वितरित किया जाएगा। चौरीचौरा तहसील में 19 को 49 कन्याओं को चेक दिया जाएगा। 20 को खजनी में कैंप लगाकर 100 तो 21 को बांसगांव में 100 अल्पसंख्यक कन्याओं को चेक दिया जाएगा। 22 को सहजनवां, 24 को कैंपियरगंज और 26 को गोला में सौ-सौ कन्याओं को चेक दिए जाएंगे। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी धर्मदेव त्रिपाठी ने कहा कि जिनका पैसा नहीं आया है अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय से डिमांड शासन को भेजी गई है, धन मिलते ही उनमें भी चेक वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें