फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत भंडार खंड पर अनिश्चितकालीन धरना

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Gorakhpur
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। बिजली मजदूर संगठन ने 10 सूत्रीय मांगों को लेकर शुक्रवार से अनिश्चितकानीन धरना शुरू किया। आंदोलन के पहले दिन संगठन से जुड़े कर्मचारियों ने रेलवे स्टेशन के पास विद्युत भंडार खंड पर धरना दिया। विभागीय अधिकारियों पर कर्मचारियों के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

बिजली मजदूर संगठन के खंडीय अध्यक्ष महेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में कर्मचारियों ने खंड कार्यालय पर धरना दिया। खंडीय अध्यक्ष ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को वरिष्ठता के आधार पर सहायक भंडार के पद पर प्रोन्नत करने, श्रमिकों को कुशल श्रमिक बनाए जाने, तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को जीपीएफ एवं सीटीएफ वितरित करने, चतुर्थ श्रेण्ी कर्मचारियों को संबद्ध वेतनमान देने समेत 10 सूत्रीय मांगों को लेकर उन्होंने अनिश्चितकालीन धरना देने की घोषणा की। खंडीय मंत्री प्रभुनाथ झा ने धरना स्थल पर विभागीय अधिकारियों पर कर्मचारियों के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मांगों को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ कई बार वार्ता हो चुकी है। महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सहमति होने के बावजूद उसे पूरा नहीं किया जा रहा है। मजबूरी में अनिश्चितकालीन धरना शुरू करना पड़ रहा है। धरना देने वालों में दिलसाद अहमद, आलीम अंसारी, रामधनी, मनोज कुमार, राम सिंह, विनोद श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें