फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर खाकर कॉलेज पहुंच गई छात्रा

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Gorakhpur
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। घर पर डांट खाने से आहत छात्रा ने कॉलेज जाते समय रास्ते में जहर खा लिया। गंगोत्री देवी महाविद्यालय में तबीयत बिगड़ने पर उसने इस बारे में बताया। छात्राओं ने कॉलेज प्रबंधन को इसकी जानकारी दी। उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पूछताछ में पता चला कि उसे मौसी ने डांट दिया था। घर के नौकर को लेकर मौसी से कुछ कहासुनी हुई थी। उसकी हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन

दाऊदपुर में मौसी के घर रहने वाली एक युवती बीए थर्ड ईयर की छात्रा है। उसका अपना घर बिहार में है। पढ़ाई के लिए वह मौसी के साथ रहती है। शनिवार की सुबह दस बजे वह कॉलेज जाने के लिए निकली। रास्ते में उसने सल्फास खा लिया। कॉलेज में फ्रेशर पार्टी की तैयारी चल रही थी। छात्रा भी वहां मौजूद थी। अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। मुंह से झाग आने पर सहेलियों ने उससे पूछा तो उसने रास्ते में जहर खाने की बात बताई। घटना की जानकारी होते ही कॉलेज की प्रिंसिपल ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। छात्रा की तबीयत बिगड़ने पर फ्रेशर पार्टी निरस्त कर दी गई। यहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इसकी सूचना घरवालों को दी गई। पूछताछ में पता चला कि मौसी के घर एक नौकर रहता है। नौकर को लेकर ही मौसी ने किसी बात पर छात्रा को डांट दिया था। इससे आहत होकर उसने रास्ते में जहर खा लिया। डॉक्टरों ने उसकी हालत चिंताजनक बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें