फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्दा व्यापारी को घायल कर तीन लाख की लूट

Wed, 18 Jul 2012 12:00 PM IST
Gorakhpur
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। राजघाट थाना क्षेत्र के तुर्कमानपुर निवासी जर्दा कारोबारी पप्पू उर्फ मुमताज खान का अपहरण करके बदमाशों ने तीन लाख रुपये लूट लिए। वारदात मंगलवार की रात करीब 10 बजे उरुवा थाना क्षेत्र धुरियापार पुल पर हुई। बदमाशों के हमले में अचेत व्यापारी ने होश में आने पर पुलिस को सूचना दी। व्यापारी ने बताया कि उसकी जान-पहचान के जर्दा व्यापारी ने तीन अन्य अज्ञात लोगों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। व्यापारी की गोरखपुर के घंटाघर में जर्दा-गुटखा की दुकान है।
विज्ञापन

उरुवां प्रतिनिधि के अनुसार मंगलवार को पप्पू उर्फ मुमताज कारोबार के सिलसिले में सहजनवां गया। शाम करीब सात बजे सहजनवां स्टैंड पर वह बस का इंतजार कर रहा था। तभी उसका परिचित रेती चौक निवासी एक अन्य व्यापारी कार से पहुंचा। परिचित ने उसे गोरखपुर छोड़ने को कहा। लेकिन गोरखपुर आने की बजाय कार सवार उसको लेकर धुरियापार पुल पर ले गए। रात करीब 10 बजे पुल पर सुनसान देखकर बदमाशों ने पप्पू को तमंचा सटाकर उतार लिया। विरोध करने पर पहले गमछे से गला कसकर उसके गले पर चाकू मार दिया। उसके बाद तीन लाख रुपया, मोबाइल और सोने की चेन लेकर फरार हो गए। पप्पू ने बताया कि बदमाशों ने उसे मरा जानकर छोड़ा था। वह किसी तरह सिधवाने गांव में पहुंचा और वहां मदद की गुहार लगाई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बेलघाट पुलिस को दी। मौके पर पहंुची पुलिस पप्पू को उरुवा प्राथ्ामिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गई। फिलहाल बेलघाट पुलिस ने घटना क्षेत्र को उरुवा थाने का बताते हुए वहां की पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें