फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 को दुकान बंद रखेंगे व्यापारी

Tue, 09 Dec 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व राज्यसभा सदस्य बनवारी लाल कंछल पर हुए प्राणघातक हमले के विरोध में शहर की दुकानें 11 को बंद रहेंगी। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल द्वारा प्रदेश बंद के आह्वान पर शहर के तमाम व्यापारी संगठनों ने बंद का समर्थन करते हुए दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

सोमवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल गोरखपुर ने नवीन गल्ला मंडी में बैठक की। इस मौके पर व्यापारिक मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरगोविंद प्रवाह ने कहा कि लखनऊ में कचहरी परिसर में व्यापारी नेता के साथ हुई घटना प्रदेश में अराजकता का स्पष्ट प्रमाण है। वहीं जिला अध्यक्ष प्रमोद अग्रहरी ने कहा कि 11 दिसंबर की बंदी खोखली होती जा रही कानून व्यवस्था के खिलाफ भी है। अगर 11 दिसंबर तक दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो पूरे देश मेें सभी व्यापारिक संगठनों द्वारा आंदोलन तेज किया जाएगा। बैठक में जवाहर कसौधन, मदन लाल गुप्ता, विशाल गुप्ता, अशोक गुप्ता आदि मौजूद थे।
वहीं गोरखपुर उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में अध्यक्ष अनिल टिबड़ेवाल, महामंत्री राज किशोर गुप्ता और महामंत्री रविंद्र मौर्या ने बंद का पूरी तरह से समर्थन करते हुए शहर के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद रखने का आह्वान किया। बैठक में अरशद जमाल समानी, मदन गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

उर्दू बाजार व्यापार मंडल ने भी बंद को समर्थन देने की घोषणा की है। बैठक में शफीक अहमद, परवेज अहमद, पवन टिबड़ेवाल, अनवर आलम, मोहम्मद दाउद समेत अन्य उपस्थित थे। नवीन गल्ला मंडी में आयोजित बैठक में गुड़ व्यवसायी संघ ने भी 11 दिसंबर को अपनी तमाम दुकानों को बंद रखने का निर्णय लिया। बैठक में राजन गुप्ता, रामानंद आनंद, रत्न कुमार, कृष्ण गोपाल आदि मौजूद थे। गोलघर उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री देवदत्त कुमार ने कहा कि प्रदेश बंद के दौरान गोलघर की भी सभी दुकानें बद रखी जाएंगी। बैठक में आनंद अग्रवाल, अजय मोदी, विनोद सिंह, अनुराग टेकरीवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें