फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं हुआ चांद का दीदार, पहला रोजा मंगलवार को

Mon, 06 May 2019 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मौसम साफ होने के बावजूद रविवार को मुकद्दस रमज़ान का चांद नहीं दिखा। अब पहला रोजा सात मई से शुरू होगा, लेकिन तरावीह की नमाज छह मई की रात से शुरू हो जायेगी। उलेमाओं ने कहा कि देर शाम तक देश में रमजान का चांद नहीं देखा गया। रमज़ान का पहला अशरा (दस दिन) रहमत का होता है। रमज़ान के पहले दस दिन अल्लाह की रहमत बरसती है।
विज्ञापन

सोमवार को अकीदतमंद मस्जिदों में पहुंचेंगे और रात की एशा नमाज के बाद तरावीह की 20 रकात नमाज अदा करेंगे। औरतें घरों में नमाज अदा करेंगी। घरों व इबादगाहों में कुरआन शरीफ की तिलावत शुरू हो जायेगी। मुसलमान अल्लाह की हम्द व सना बयां करेंगे और अल्लाह की इबादत में मशगूल हो जायेंगे। तंजीम उलेमा अहले सुन्नत से जारी रमज़ान हेल्प लाइन नम्बर पर कॉल आनी शुरू हो गई है।
पहले दिन ज्यादातर मसले जकात को लेकर पूछे गए। चांद के मुताल्लिक भी लोगों ने जानकारियां लीं। तंजीम कारवाने अहले सुन्नत के सदर मुफ्ती मोहम्मद अजहर शम्सी ने बताया कि दीन ए इस्लाम के पाक माह रमज़ान की शुरुआत चांद के दीदार के साथ होती है। रमज़ान शरीफ का महीना दीन ए इस्लाम में खास अहमियत रखता है। लोग पूरे महीने रोजा रखते हैं। ..........

नहीं दिखा रमजान का चांद

गोरखपुर। दरगाह हजरत मुबारक खां शहीद नार्मल स्थित तंजीम उलेमा ए अहले सुन्नत की मीटिंग रविवार को दरगाह परिसर में हुई। जिसमें उलेमा ए किराम ने शिरकत की। मीटिंग में रमज़ान के चांद की पुष्टि के लिए मदरसों व खानकाहों से संपर्क किया। लेकिन पुष्टि कहीं से नहीं हुई। इसलिए तंजीम ने ऐलान किया कि पहला रोजा मंगलवार सात मई से शुरू होगा। तरावीह की नमाज सोमवार रात से पढ़ी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें