फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद के साथ ‘सेहतमंद’ समाज का नुस्खा

Tue, 26 Feb 2019 01:43 AM IST
ajay Kumar अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
अमर उजाला की ‘अपराजिता’ मुहिम के तहत रानीडीहा मलिन बस्ती में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गोरखपुर। अमर उजाला की ‘अपराजिता’ मुहिम के तहत सोमवार को रानीडीहा मलिन बस्ती में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। इसमें लोगों को मर्ज की दवा तो दी गई, स्वस्थ समाज का नुस्खा भी मिला। लोगों को महिलाओं के सम्मान के प्रति प्रोत्साहित किया गया। शिविर में आए लोग मुसीबत में घिरी नारी का सहारा बनने का संकल्प लेकर घर लौटे।
विज्ञापन


शिविर का उद्घाटन सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी और पूर्व पार्षद हीरालाल यादव ने किया। डॉ. ओबैदुल हक, डॉ. अनुश्री पांडेय, डॉ. राजेश, डॉ. आनंद और डॉ उमेश कुमार उर्फ जेडी ने मरीजों की जांच की। मधुमेह और रक्तचाप की जांच भी की गई। 189 मरीजों को शिविर में न सिर्फ उचित परामर्श मिला बल्कि यहीं से दवाएं भी दी गईं।

जेई टीकाकरण अभियान का हुआ शुभारंभ

जापानी इंसेफेलाइटिस (जेई) के सफाए के लिए 99009 छूटे बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य जिले को मिला है। सोमवार को जेई टीकाकरण अभियान का शुभारंभ सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी के साथ एसीएमओ डॉ. आईवी विश्वकर्मा, डब्लूएचओ के एसएमओ डॉ. सागर रमेश घोड़ेकर, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. एके पांडेय ने बिंदु देवी की दो वर्षीय बेटी अर्पिता को टीका लगवाकर किया। डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि बुधवार और शनिवार को होने वाले नियमित टीकाकरण को छोड़कर हर रोज पीएचसी, सीएचसी पर जेई के टीके लगाए जाएंगे। आठ मार्च तक सचल दस्ते भी टीकाकरण करेंगे। जिनके बच्चों को जेई का टीका नहीं लगा है वे लोग अपने क्षेत्र की आशा और एएनएम से संपर्क करके बच्चों का टीकाकरण जरूर कराएं।

इनका रहा सहयोग

शिविर के आयोजन में पीएचसी खोराबार प्रभारी डॉ. राजेश कुमार, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी मोहम्मद बदरे आलम स्वास्थ्य कर्मचारी शेषमणि शुक्ल, शिवा महेंद्र सिंह, नवनीत सिंह, सतीश चंद्र मिश्र, केपी मल्ल, प्रियंका पांडेय, अनुपमा त्रिपाठी, पूजा सिंह, सरोज सिंह, किरन, सुजीत सिंह, रामनाथ यादव, सुशील कुमार सिंह, गजेंद्र यादव, राजेश कुमार, विनय कुमार, गयासुद्दीन, ए जमाल, सूरज आदि का सहयोग रहा। विश फाउंडेशन की मैरी त्रिपाठी सामाजिक कार्यकर्ता सुभाष साहनी, चांद मोहम्मद, शाहिद अली, सुशील पासवान, राकेश यादव, विजय यादव और सत्यवान का सहयोग भी सराहनीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें