हाईवे पर अज्ञात युवक का शव मिला
अड्डा बाजार। नौतनवां थाना क्षेत्र के पैसिया बाबू और चंडीथान के बीच नेशनल हाईवे पर गुरुवार को भोर में अज्ञात युवक का शव मिला। सिर पर किसी वाहन का पहिया चढ़ जाने के कारण शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
संपतिया चौकी इंचार्ज प्रभुनाथ वर्मा ने बताया कि गुरुवार को भोर में पैसिया बाबू के चौकीदार लाल बहादुर से सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे। सड़क पर एक अज्ञात युवक की लाश मिली। सिर पर वाहन चढ़ जाने कारण शिनाख्त नहीं हो पाई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। तहरीर चौकीदार लालबहादुर की तरफ से दी गई है।