फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा से गोरखपुर तक बिछेगी एलपीजी पाइपलाइन

Sun, 10 Feb 2019 01:27 AM IST
ajay Kumar अमर उजाला ब्यूूूराे
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि 24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगरा से गोरखपुर तक एलपीजी पाइपलाइन का आधारशिला रखेंगे। इस प्रोजेक्ट की लागत 9000 करोड़ रुपये है। शनिवार को देरशाम सर्किट हाउस में 23 और 24 फरवरी को प्रस्तावित भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सीएम ने यह जानकारी दी। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को किसान रैली को संबोधित करेंगे। वह कई और विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण भी करेंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने शनिवार की देरशाम सर्किट हाउस में सांसद, विधायक, क्षेत्रीय, जिला, महानगर और लोकसभा क्षेत्र के प्रभारियों के साथ बैठक की। कहा कि प्रधानमंत्री की रैली में ज्यादा से ज्यादा किसान आएं, इसके प्रयास किए जाएं। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ जिन किसानों को मिला है, उन्हें रैली में जरूर लाया जाए। प्रधानमंत्री ने किसानों की आय बढ़ाने की बड़ी योजना लांच की है। इसका शुभारंभ भी गोरखपुर से होना है। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ला, कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही, जय प्रताप सिंह, उपेंद्र तिवारी और जयप्रकाश निषाद ने किसान अधिवेशन को ऐतिहासिक बनाने की अपील की। क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने अधिवेशन की दृष्टि से अभी तक की तैयारियों की जानकारी दी।

सांसद, विधायक ने बताई बूथ स्तर की तैयारी

सांसद पंकज चौधरी, राजेश पांडे, नीलम सोनकर, हरीश द्विवेदी, शरद त्रिपाठी, जगदंबिका पाल, हरिनारायण राजभर, रविंद्र कुशवाहा और कमलेश पासवान ने बूथ स्तर की चुनावी तैयारी के बारे में बताया। इस मौके पर विधायक फतेहबहादुर सिंह, डॉ. आरएमडी अग्रवाल, विपिन सिंह, महेंद्र पाल सिंह, संत प्रसाद, शीतल पांडेय, जय चौबे, संगीता यादव, पवन केडिया, राघवेंद्र प्रताप सिंह, रजनी कांत मणि त्रिपाठी, श्रीराम चौहान, उपेंद्र दत्त शुक्ला, कामेश्वर सिंह, राजा वर्मा, सहजानंद राय, डॉ. सत्येंद्र सिन्हा, देवेंद्र प्रताप यादव, दुर्गा प्रसाद राय, अजय सिंह गौतम, विश्वजीत सिंह आशू, प्रदीप शुक्ला, बृजेश राम त्रिपाठी, जनार्दन तिवारी, राहुल श्रीवास्तव, पवन कसौधन, सत्यभान राय, डॉक्टर अंतर्यामी सिंह, जय प्रकाश शाही मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें